Events and Activities Details
Event image

Extension Lecture organized by Hindi and Sanskrit Department.


Posted on 06/03/2021

दिनांक 06.03.2021 राजकीय महिला महाविद्यालय , हिसार में हिन्दी एवं संस्कृत विभाग के संयुक्त तत्वावधान में व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के तौर पर संस्कृत विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.राजवीर सिवाच ने शिरकत की। डॉ. सिवाच ने वैदिक सु एवं व्याकरण के बारे में छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने वैदिक साहित्य में वेदों की उत्पत्ति,वेदों की संहिताओं,वेदों में निर्मित ॠचाएं,सूक्त ब्राह्मण ग्रन्थ, आरण्यक व उपनिषद् ग्रंथों के विषय में विस्तृत जानकारी दी।इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ.आशा सहारण ने छात्राओं को इस तरह के व्याख्यान में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।