Events and Activities Details
Event image

Rangoli Competition organized by Women Cell


Posted on 31/10/2021

दिनांक 30-10-2021 को राजकीय महिला महाविद्यालय, हिसार में महिला प्रकोष्ठ द्वारा दिवाली पर्व के उपलक्ष्य पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में 28 छात्राओं ने भाग लेकर अपनी कला को प्रस्तुत किया। प्राचार्या डॉ आशा सहारण ने छात्राओं से कहा कि दीपावली पर्व को परिवार के साथ प्रेम से व दिए जलाकर प्रदूषण रहित दिवाली मनाएं। सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी व छात्राओं के उत्साह को बढ़ाते हुए कहा इस तरह की गतिविधियों में भाग लेने से उनकी प्रतिभा बाहर निकल कर आती है। इस अवसर पर अर्थशास्त्र की सहायक आचार्य बिमला ने छात्राओं को " दीपावली पर्व पर पटाखे प्रयोग ना करने बारे शपथ" दिलवाई। महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका कुमारी मधुबाला ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में कौशल का विकास करना है और महाविद्यालय छात्राओं के चहुंमुखी विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहेगा।