Events and Activities Details
Event image

Poetry Competition Organized by Legal Literacy Cell


Posted on 27/09/2022

24.09.2022 को लीगल लिटरेरी सेल द्वारा काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में सामूहिक काव्य -पाठ की कला को विकसित करना था। काव्य पाठ प्रतियोगिता में वीर रस ,श्रृंगार रस, हास्य रस की प्रस्तुतियों ने सभी श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। छात्राओं ने देशभक्ति व पर्यावरण से संबंधित कविताएं सुनाई ।महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ आशा सहारण ने छात्राओं को बताया कि आज के युग में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं।उन्होंने कहा की महिलाओं को जहां समान अवसर मिले हैं वहीं पर उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि छात्राओं ने उत्साह से भरपूर, उचित उच्चारण व स्वर के साथ कविताओं का पाठ किया ।लीगल लिटरेरी सेल की संयोजिका डॉ नूतन यादव ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से छात्राओं में आत्मविश्वास जागृत होता है। इस प्रतियोगिता में अन्नू प्रथम प्रांजल द्वितीय स्थान पर रही। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. कुमारी मधुबाला, प्रो. सुमन लता व आरजू ने निभाई।