News Details
News image

Self Defence Training Camp Organized by Women Cell


Posted on 11/11/2022

राजकीय महिला महाविद्यालय हिसार में महिला प्रकोष्ठ द्वारा दिनांक 06.10.2022 से 13.10.2022 तक प्राचार्या डॉ आशा सहारण के दिशा निर्देशन में सात दिवसीय आत्मरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया । यह आयोजन सूरज कराटे प्लानेट अकैडमी के निर्देशक हरीश सिराधना और राष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी आरुषि के सहयोग से हुआ। उन्होंने कराटे के इतिहास के बारे में संक्षेप में बताया और आत्मरक्षा के गुर जैसे पंच करना, किक करना और ब्लॉक करना आदि सिखाया। अभ्यास के बाद छात्राओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के खेल जैसे कि 8 बनाना, ताला चाबी, साँप नेवला आदि करवाए । जिससे उनकी सहनशक्ति और शारीरिक स्वास्थ्य में वृद्धि हो।इस प्रोग्राम में महाविद्यालय की विभिन्न संकाय से लगभग 50 छात्राओं ने भाग लिया। प्राचार्या डॉ आशा सहारण ने बताया कि प्रत्येक लड़की को आत्मरक्षा के गुर सीखने चाहिए ताकि कभी भी किसी मुसीबत में अपनी रक्षा खुद कर सके।