News Details
News image

Essay Writing Competition on the Occasion of Hindi Diwas


Posted on 16/09/2022

14.09.2022 को हिंदी विभाग द्वारा 'हिंदी दिवस 'के उपलक्ष्य पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। जिसमें महाविद्यालय की विभिन्न छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ आशा सहारण ने छात्राओं को बताया कि एक भाषा के रूप में हिंदी न सिर्फ केवल भारत की पहचान है बल्कि यह हमारे जीवन मूल्यों ,संस्कृति एवं संस्कारों की सच्ची संवाहक ,संप्रेषक और परिचायक भी है। हिंदी भाषा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमें मान और गौरव प्रदान करवाती हैं। यह भाषा हमारे देश को एकता के सूत्र में पिरोए रखने की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।प्रो.सुनीता ने बताया कि हिंदी हमारी मातृभाषा है हमें इसे महत्व देना चाहिए। प्रो.सुमन लता ने बताया कि हिंदी भाषा का सम्मान करना हर भारतीय का कर्तव्य होता है। प्रतियोगिता में किरण ने प्रथम ,ईशा ने द्वितीय व रेनू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ अमित ( संस्कृत विभाग)डॉ कमलेश व रजनी ने निभाई।