Events and Activities Details
Event image

An Extension Lecture Organized by English Department


Posted on 09/02/2025

07.01.2025 को राजकीय महिला महाविद्यालय हिसार में अंग्रेजी विभाग के द्वारा व्याख्यान का आयोजन किया गया | यह विस्तार व्याख्यान महाविद्यालय की रिटायर्ड प्राचार्य डॉ आशा सहारन द्वारा किया गया। जिसमे छात्राओं को संचार कुशलता तथा व्यावहारिक ज्ञान के बारे तथा उनकी टिप्स सिखाई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतबीर सिंह सांगा जी ने मैडम आशा सहारन का स्वागत किया और छात्राओं को सम्बोधित करते हुए बताया की आज के वर्तमान के युग में छात्राओं को बेहतर नियमित दिनचर्या में विभिन्न कुशलता के जरिए अपनी योग्यता को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। अंग्रेजी विभाग से डॉ प्रियंका सिंगला ने धन्यवाद प्रस्ताव देते हुए छात्राओं को इन सब टिप्स को जीवन में आत्मसात करने की सीख दी। कार्यक्रम में मंच का संचालन डॉक्टर कमलेश ने किया तथा विभाग के अन्य सदस्य पूजा रानी तथा शालू मोहन भी मौजूद रहे। इस व्याख्यान मे कुल 90 छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया।