Events and Activities Details
Event image

Extension Lecture and Blood Test


Posted on 16/02/2024

दिनांक 13-02-24 को महिला प्रकोष्ठ, शारीरिक शिक्षा विभाग एवं भारत विकास परिषद वीर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर महाविद्यालय में रक्त जांच व व्याख्यान का आयोजन किया गया।रक्त जांच शिविर के लिए मंगलम लैब से श्री रमेश कुमार के नेतृत्व में टीम महाविद्यालय पंहुची। जांच शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार आर्य द्वारा किया गया। उन्होंने संबोधन में कहा कि हिसार में कुल विद्यार्थियों की लगभग 80 प्रतिशत छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही है। सशक्तीकरण का उदाहरण राजकीय महाविद्यालय हिसार में स्नातकोत्तर में 90 प्रतिशत छात्राएं पढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत में महिला पहले भी सशक्त थी, आज भी हैं और आगे भी रहेंगी। व्याख्यान की प्रथम वक्ता डॉ. नीलम दहिया, समाजशास्त्र विभाग से रही। उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण का आशय महिलाओं को सबल बनाना तथा उन्हें हर क्षेत्र में पुरुषों के समान अवसर , अधिकार और सुविधा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि हमें अपने अधिकार स्वयं लेने होंगे तथा अपने अधिकारों की रक्षा करनी होगी। व्याख्यान की द्वितीय वक्ता कुमारी मधुबाला रही। उन्होंने भी महिला सशक्तिकरण पर विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि सरकार ने 2014 को सरोजिनी नायडू के जन्म दिन पर राष्ट्रीय महिला दिवस बनाने का निर्णय लिया। महिलाओं को सशक्त केवल शिक्षा द्वारा बनाया जा सकता है।जब वें शिक्षित होंगी तो वें आर्थिक रूप से सशक्त होगी। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि शिक्षित महिला न केवल स्वयं लाभान्वित होती हैं अपितु उससे भावी पीढ़ी भी लाभान्वित होती है।कार्यक्रम के अंत में महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डा. नीलम कुमारी ने ज्ञानवर्धक व्याख्यान के लिए सभी वक्ताओं का धन्यवाद किया। इस अवसर पर डॉ. एलिजा कुंडू, शारीरिक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष ,वीर शाखा के डॉ . तिलक राज,श्री चन्द्रभान वर्मा,श्री चन्द्रभान चोपड़ा,डॉ. सुमन यादव,डा. महिपाल,श्री संजय भ्याना,प्राध्यापिका सुनीता, बिमला, आरजू, कविता व अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।