News Details
News image

Orientation Program for Freshers Students


Posted on 24/07/2024

राजकीय महिला महाविद्यालय, हिसार 23/07/2024 को प्रथम वर्ष के विधार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन हवन से किया गया। यह वैदिक हवन विश्व कल्याण संस्था द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री नरेश सेलपाल जी रहे। कॉलेज में यज्ञ हवन विश्व कल्याण के अध्यक्ष और लाइफ काउंसलर श्री सत्यपाल अग्रवाल की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने बताया कि हमारी संस्था वैदिक हवन के लिए जोर शोर से समाज में कार्य कर रहा है। वैदिक हवन सृष्टि के आरम्भ से लिया जा रहा है। हिसार में दयानंद ब्रह्म महाविद्यालय में वैदिक हवन करना सिखाया जताई है और वहां शास्त्री की नियुक्ति होती है। हवन से वातावरण सुध होता है। समुद्र के किनारे ओजोन गैस मिलती है। हवन से ओजोन गैस उत्पन्न होती है जिस से भरपूर ऑक्सीजन प्राप्त होती है। यदि छात्राएं रोज गायत्री।मंत्र का जाप करेंगी तो उनकी एकाग्रता बढ़ती है। हवन को श्री चंदन शास्त्री जी ने संपन्न करवाया। हवन के मुख्य यजमान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रमेश आर्य रहे। प्राचार्य डॉ रमेश आर्य ने बताया कि भारत में आज उच्च कोटि की नई शिक्षा नीति की नितांत आवश्यकता है। विद्यार्थियों में संस्कारों का होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमारे महाविद्यालय के टीचर्स बच्चों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर हैं। भारतीय संस्कृति हमें जोड़ना सिखाती है। छात्राएं अपने जीवन में एक मार्गदर्शक को चुने और उसका अनुसरण करें। छात्राएं अपना डेस्टिनेशन कम्पेनियन चुने। ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान, विधार्थियों को संकाय और स्टाफ सदस्यों के साथ-साथ मेंटर्स से मिलने का मौका मिला। छात्राओं ने ओरिएंटेशन के दौरान सब्जेक्ट्स तथा कक्षाओं के बारे में जाना। ओरिएंटेशन कार्यक्रम की संयोजिका डॉ अनीता तनेजा ने बताया कि ओरिएंटेशन के दौरान, महविद्यालय परिसर, शैक्षणिक संसाधनों, विधार्थी सहायता सेवाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, क्लबों, अनेक छात्रवृतियों, विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक गतिविधिओं के बारे में जानने का मौका मिलता है। सभी छात्राओं ने अपने माता-पिता के साथ इस ओरिएंटेशन कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ कमलेश ने लिया। इस कार्यक्रम में दौरान महाविद्यालय की NAAC और NEP कोऑर्डिनेटर डॉ हर्षा ने बताया कि इस सत्र से NEP 2020 के vision के बारे में बताते हुआ विभिन्न कोर्सेस जैसे DSC, Minor, SEC, VAC, VOC, MDC आदि के बारे में बताया। यूनिवर्सिटी प्रभारी श्री सतीश सिंगला ने बताया कि छात्राओं को इंटरनल असेसमेंट , हाजरी के नियमों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कॉमर्स विभाग की छात्राओं को कॉमर्स विषय और उस से संबंधित जानकारी दी। महाविद्यालय के एडमिशन के नोडल ऑफिसर और कंप्यूटर विज्ञान के विभागाध्यक्ष श्री अमित बंसल ने कंप्यूटर विषय के महत्व के बारे में जानकारी दी और विभिन्न प्रकार के पोर्टल के बारे में बताया। छात्राओं को ऑनलाइन सर्टिफाइड कोर्स के बारे में जानकारी दी। हमारे महाविद्यालय की BSC कंप्यूटर साइंस की दो छात्राओं ने सत्र 2021-22, 2022-23 में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में टॉप किया है। महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका मधुबाला ने बताया कि महिला प्रकोष्ठ समय समय पर छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं, लेक्चर्स, गतिविधियां करवाती रहती है। एनएसएस अधिकारी मैडम शाइना ने छात्राओं को एनएसएस के विषय में जानकारी दी। महाविद्यालय में NSS की 2 यूनिट चल रही हैं। जो कि समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के दोनों यूनिट के द्वारा गांव , शहर, मोक्ष वृद्धाश्रम में जाकर सेवा की जाती है। महाविद्यालय की उपप्राचार्या डॉ एलिजा कुंडू ने छात्राओं को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता, राज्य स्तरीय, राष्ट्रीय स्तरीय, इंटर यूनिवर्सिटी खेलो में भाग लेने के विषय में बताया। मैडम एलिजा ने छात्राओं को मेंटर ग्रुप की जानकारी दी। प्लेसमेंट और EDC सेल की इंचार्ज मैडम शाइना ने जानकारी देते हुए कहा कि महाविद्यालय का प्लेसमेंट सैल विद्यार्थियों को रोजगार के लिए सक्षम बनाने के लिए व रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर रहता है। साथ ही EDC के जरिए कई छात्राओं ने अपने व्यवसाय SAAC के अंतर्गत पंजीकृत करवाए हैं। कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ नूतन यादव ने बताया कि इस सेल के द्वारा महाविद्यालय में समय समय पर एक्सटेंशन लेक्चर्स और अन्य गतिविधियां करवाई जाती हैं जिस से छात्राओं को कानून और उनके अधिकारों के बारे में जानकारी मिलती है। समाजशास्त्र की विभागाध्यक्षा डॉ नीलम दहिया ने sociology विषय की जानकारी दी इसके साथ ही उन्होंने सामाजिक अपनापन , Earn While you learn scheme, ग्रीवेंस redressal प्रकोष्ठ , महाविद्यालय के टाइम टेबल के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर उप-, प्राचार्य डॉ एलिजा कुंडू, डॉ. नीलम दहिया, डॉ. नीलम कुमारी, डॉ. सत्येंद्र यादव , डॉ. शशि कला यादव, सतीश सिंगला व PRO श्री विपिन बब्बर , नोडल अधिकारी श्री अमित बंसल और महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।